jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

40 लाख बाइकर्स के साथ भारत पर हमला

इस्लामाबाद। सेना के द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का खौफ अभी भी पाकिस्तानियों में है। इस बीच, पाकिस्तान के सिंध के गवर्नर कामरान खान टेसोरी ने वीडियो में भारत को गीदड़ भभकी दी कि अगर भारत ने फिर उकसाया, तब वे 40 लाख बाइकर्स के साथ सीमा पार करूंगा। अपनी आवाम को खुश करने के लिए उन्होंने 10-20 लोगों के साथ एक बाइक रैली भी निकाली। वह अपने 70 सीसी वाली बाइक पर बैठकर रैली निकाल रहे थे। लेकिन थोड़ी दूर चलने के बाद ही उनकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया। इस घटना का वीडियो आया, जिसमें एक शख्स कहना है, ‘पेट्रोल खत्म।

- Install Android App -

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद लोग खूब हंसी-मजाक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तान की नई युद्ध रणनीति है। 40 लाख बाइकर्स, बिना नंबर प्लेट और हेलमेट, भारत पर हमला करने को तैयार। उनका यह बयान तब आया जब भारतीय एयरफोर्स ने खुलासा किया कि उनके पांच फाइटर जेट्स भारत ने मार गिराए। वहीं एक हाईटेक अवाक्स विमान भी मारा गिराया। एस-400 फाइटर जेट्स ने इस कारनामे को अंजाम दिया था। खास बात है कि भारत ने 300 किमी दूर से इन विमानों को धूल चटा दी। इस हार के बाद कामरान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 40 लाख बाइकर्स के साथ भारत पर ‘चढ़ाई’ की धमकी दे रहे हैं, जिसका लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं।

अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लांच कर पाकिस्तान के 11 हवाई ठिकानों को निशाना बनाया। सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा कि भोलारी हवाई अड्डे पर एफ-16 जेट अपने हैंगर में ही तबाह हो गया। पाकिस्तान को जब पता चल गया कि भारत ने सबूतों और सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए साबित किया है कि उसने बड़ी तबाही मचाई, तब पाकिस्तान के रक्षामंत्री पागल गए। ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि उनका कोई भी विमान नहीं गिरा। हालांकि इस तरह झूठ बोलना पाकिस्तान की पुरानी आदत है।