jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

भारत को स्पेन से मिले 16 सी-295 सैन्य परिवहन विमान

नई दिल्ली। राफेल के बाद अब स्पेन से भारत को 16 सी-295 सैन्य परिवहन विमान मिल गए हैं, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है। ये सभी 16 विमान समय से दो महीने पहले ही भारत को मिल गए हैं। भारत ने सितंबर 2021 में स्पेन की कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ कुल 56 सी-295 विमानों के लिए समझौता किया था। इसमें 16 विमान स्पेन से सीधे मिलने थे, जो अब पूरे हो चुके हैं।
सी-295 विमानों की ख़ासियत ये हैं कि ये विमान मल्टी-रोल हैं, यानी कई तरह की भूमिकाएँ निभा सकते हैं।

- Install Android App -

सी-295 एक आधुनिक तकनीक वाला सैन्य परिवहन विमान है, जिसकी क्षमता 5 से 10 टन तक माल ढोने की है। यह पुराने हो चुके एवरो विमानों की जगह लेगा। इतना ही नहीं इसकी उड़ान क्षमता करीब 11 घंटे तक की है। इसमें एक साथ 71 सैनिक या 48 पैराट्रूपर्स को ले जाया जा सकता है। मेडिकल स्ट्रेचर और उपकरण फिट करके एयर एम्बुलेंस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बाढ़, भूकंप या अन्य आपदाओं में राहत सामग्री पहुंचाने में सक्षम है। यह विमान हवा से सामान या सैनिकों को पैराशूट से गिरा सकता है, जो सीमावर्ती इलाकों में बेहद उपयोगी है।

भारत में निर्माण की योजना
समझौते के तहत, शेष 40 सी-295 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। इनका निर्माण गुजरात में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के परिसर में स्थित सी-295 विमान निर्माण संयंत्र में होगा। यह भारत का पहला निजी क्षेत्र का सैन्य विमान असेंबली प्लांट है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बीते साल वडोदरा में किया था। इस परियोजना में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत डायनामिक्स लिमिटेड और एमएसएमई भी सहयोग करने वाले है।