jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

India news :बिहार में आज तय होगी सत्ता की तस्वीर

दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जायेगा कौन पहनेगा विजय का सेहरा

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिहार। प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसका जवाब अब कुछ ही घंटों में सामने होगा। मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शुरुआत बैलेट पेपर की जांच से होगी और करीब 8:30 बजे से ईवीएम के वोट खोले जाएंगे। एग्जिट पोल में अधिकतर एजेंसियों ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान दिया है, लेकिन अब सबकी नजर वास्तविक नतीजों पर टिकी है।

 

 

 

46 काउंटिंग सेंटरों पर मतगणना, 2616 उम्मीदवारों का फैसला आज

 

इस विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान हुआ था और इस बार 67.10% वोटिंग दर्ज की गई, जो 2020 की तुलना में लगभग 10% ज्यादा है। दोपहर तक अधिकतर सीटों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। मतगणना में कुल 2,616 उम्मीदवारों की किस्मत खुलने वाली है, जिनमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री और 15 चर्चित बाहुबली भी शामिल हैं। सबसे पहला नतीजा बरबीघा सीट से आने की संभावना है।

 

 

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, महागठबंधन को कड़ी चुनौती

 

लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत के करीब या उससे आगे दिखाया गया है। वहीं महागठबंधन के लिए चुनौती भरी तस्वीर उभरती नजर आई। जन सुराज और अन्य दलों को सीमित सीटों का अनुमान मिला है। नीचे प्रमुख एजेंसियों के अनुमान दिए गए हैं:

 

 

 

 

एग्जिट पोल के प्रमुख अनुमान

 

Axis My India

 

एनडीए: 121–144

 

महागठबंधन: 98–118

 

जन सुराज: 0–2

 

AIMIM: 0–2

 

अन्य: 1–5

 

 

Matrize IANS

 

एनडीए: 147–167

 

महागठबंधन: 70–90

 

जन सुराज: 0–2

 

अन्य: 2–8

 

 

Peoples Pulse

 

एनडीए: 133–159

 

- Install Android App -

महागठबंधन: 75–101

 

जन सुराज: 0–5

 

अन्य: 2–8

 

Chanakya Strategies

 

एनडीए: 130–138

 

महागठबंधन: 100–108

 

जन सुराज: 0

 

अन्य: 3–5

 

 

JVC

 

एनडीए: 135–150

 

महागठबंधन: 88–103

 

जन सुराज: 0–1

 

अन्य: 3–6

 

 

Journo Mirror

 

एनडीए: 100–110

 

महागठबंधन: 130–140

 

अन्य: 3–7

 

 

Poll Diary

 

एनडीए: 184–209

 

महागठबंधन: 32–49

 

अन्य: 1–5