jhankar
ब्रेकिंग
मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्...

Indore News : पुलिस ने 01 करोड़ 21 लाख का माल जब्त किया, बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सब्जी का ठेला लगाया

विगत 6 माह से अपराधिक घटनाओं से शहर की पुलिस की खासी किरकिरी हो रही थी। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह पुलिस को भी दिन दहाड़े धमकाने लगते थें। पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुए चोरी-नकबजनी और लूट के आरोपियों से करीब एक करोड़ 21 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया है |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : पुलिस की सख्त कार्यवाही से बदमाशो की धर पकड़ हुई और उनके लूट का माल बरादम किया गया। इन बदमाशों ने भी इंदौर क्षेत्र में 10 ज्यादा वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। विशेष कर तेजाजीनगर, राऊ, राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में चोरी की 10 से ज्यादा वारदात की थी।

बदमाशों की भी उंची पहुंच –

इन बदमाशों में एक सुनार भी शामिल है जो बिना परखे और तोले अनुमान से ही सोने खरीद लेता था। एक और आरोपी तो कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री का खास पहचान का भी है। पुलिस सभी की रिर्पोट खंगाल रही है।

पुलिस ने लगाया सब्जी का ठेला –

आरोपियों को पकड़ने के लिए अभी कुछ दिन पूर्व पुलिस क्रिकेटर बनी थी। इस बार सब्जी का ठेला लगाया और सब्जी बेचनें का बहाना करते हुए तीन आरोपियों को जा पकड़ा। पुलिस को इनके पास से डेढ़ किलो सोना, दो किलो चांदी और नकद 03 लाख रुपयें सहित करीब 01 करोड़ 21 लाख का माल जब्त किया है।

- Install Android App -

नेता ने बदमाश का लिया पक्ष पुलिस पर बनाया दबाब –

पकड़े गए आरोपियों में अशोक मांझी एक कांग्रेस नेता और पूर्वमंत्री का करीबी बताया जा रहा है। उसे बचाने के लिए नेताओं ने पुलिस पर दबाब बनाया था। इधर अशोक मांझी के स्वजन भी पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थें। आईपीएस अधिकारी की समझाईश के बाद पीछे हटे माल जब्त कराने को राजी हुए। पुलिस के मुताबिक यह बहुत बड़ा गिरोह हैं, अभी दो लोग गिरफ्त में आए है। जिनमें एक अशोक मांझी और दूसरा ठाकुर हैं जिन पर पहलें से भी मामलें दर्ज है।

लूट के 05 मोबाईल और 01 बाइक जब्त –

पुलिस ने एक बदमाश मुरारी जाधव उर्फ लाला निवासी पालदा जिला खरगोन को गिरफतार किया है जिसके पास 05 मोबाईल जब्त किए जो विद्यार्थियो से लूटे थे एक राजेंद्र नगर से बाईक चुराई थी पुलिस ने जब्त की है। लाला से मोबाइल खरीदने वाले मिथुन नायक को भी आरोपी बनाया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2024 : गरीब परिवारों को सरकार दे रही है, बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपए,यहाँ करे आवेदन