jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Breaking News: लोकसभा चुनाव की जीत से शिवराज का बढ़ा कद, मिलेगी मोदी कैबिनेट 03 में जगह

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  नई दिल्ली : म.प्र. में मामा के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता सर चढ़कर बोल रही है। लोकसभा चुनाव में विदिशा से अप्रत्याशित जीत दर्ज कर मोदी कैबिनेट 03 में अपनी जगह तय कर ली है।

शिवराज को जीतने के बाद भी नही बनाया था सीएम –

विधानसभा चुनाव म.प्र. में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में लड़ा गया और बहुंत शानदार जीत हासिल की अपनी सीट के साथ पूरे म.प्र. में भाजपा को जीत मिली | सरकार बनाते समय केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे को सामने लाए उज्जैन के डा़. मोहन यादव को इसके बाद से लोगो ने अटकलें लगाना शुरु कर दिया की मामा की राजनीति खत्म हो गई।

लोकसभा प्रचार के दौरान मोदी ने दिया आश्वासन –

- Install Android App -

जब लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रारंभ हुए म.प्र. में कई स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा की और उन्हे म.प्र. से अपने साथ दिल्ली ले जाने की बात कही। बोले अब मैं शिवराज को दिल्ली ले जाना चाहता हूं, इनके कार्य से प्रभावित हूं और बड़ा कार्य करेंगे।

मामा बन सकते है, कृषि मंत्री –

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि 8 जून को  मोदी शपथ ग्रहण करेंगें। अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे तो म.प्र. का विशेष ख्याल रखते शिवराज सिंह चौहान बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। म.प्र. कृषि की दृष्टि से बहुत उन्नत है, इसी क्षेत्र में अपार संभावनाएं देखते हुए उन्हे कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। मामा की लोकप्रियता समाजिक कार्यो में ज्यादा होने से लोग उन्हे पसंद करते है, उनकी लाड़ली बहना योजना ने भाजपा को विधानसभा में आसानी से जीत दिला दी हो सकता हैं। उन्हे समाजिक न्याय या शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। जिसका लाभ म.प्र. को भी मिलेंगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2024 : गरीब परिवारों को सरकार दे रही है, बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपए,यहाँ करे आवेदन