jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Indore News: ‘नशा मुक्ति अभियान’ थाना प्रभारी जितेंद्र यादव बोले- नशे से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा!

के. के. यदुवंशी, इंदौर : नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना तूकोगंज जिला इंदौर पुलिस द्वारा थाना तूकोगंज प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव द्वारा थाना क्षेत्र के सभी ड्रग पेडलरों को पड़कर उन पर कार्रवाई की गई एवं उन्हें भविष्य में नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई ।और उनके डोडियार भरे गए उनसे नशा बेचने वालों की जानकारी लेकर सूची बनाई गई है उन पर पृथक से कार्रवाई की जाएगी इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र के नशा करने वाले एवं बेचने वालों में हड़कंप मच गया है भविष्य में भी इसी तरह की कारवाइयां चलती रहेगी आमजन से भी सूचना लेकर नशा बेचने वाले एवं नशा करने वालों पर कारवाइयां की जाएगी

थाना अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को नशे से बचने की समझाइश दे रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने नागरिकको नशे से दूर रहने का कहा है कि नशा एक सामाजिक बुराई है।

और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है।थाना प्रभारी ने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारण वश धंस जाते हैं।, और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी।

- Install Android App -

थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया की इंदौर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं नशे में हो रहा है युवाओं को समझाया जा रहा है। की बहन नशा ना करें नशा सामाजिक बुराई है नशा जीवन खराब कर देता है नशा रिश्ता तोड़ देता है। पति-पत्नी में दरार कर देता है ऐसा नशे को छोड़ देना चाहिए नशा कोई भी हो अच्छा नहीं होता। थाना प्रभारी पता है कि नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है युवाओं को नशे से दूर की पुलिस के द्वारा दी जा रही है।

Big News : नई सरकार के बनाने को लेकर तैयारियां जोरो पर 09 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह