jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Talibaan News : तालिबान का कहर कौड़े बनकर बरसा 14 अफगानिस्तान महिलाओं पर बरसाए कोड़े

तालिबान ने 60 से ज्यादा लोगों  को सरेआम कोड़े मारने की क्रूर सजा दी –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदेश : तालिबान का क्रूरतम चेहरा अब लोगो के सामने आ रहा हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान ने सारी पुल क्षेत्र में एक दर्जन अधिक अफगानी महिलाओं सहित 60 से ज्यादा लोगों विभिन्न अपराधों का आरोप लगाकर उन्हे सरेआम कोड़े मारने की क्रूर सजा दी। इसमें जनता के सामने ही महिला और पुरुषों की कोड़े से पिटाई की गई।

महिलाओं को जनता के सामने कोड़े मारे जाने की निंदा –

 इस घटना की कई देशों ने निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने बुधवार को सारी पुल इलाके में तालिबान द्वारा एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत 60 से ज्यादा लोगों को जनता के सामने कोड़े मारे जाने की निंदा करते हुए सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा है कि अफगानिस्तान के तालिबानी अधिकारियों ने मंगलवार को कम से कम 63 लोगों पर सार्वजनिक तौर पर कोड़े बरसाए हैं।हम इसकी कड़ी निंदा करते हुए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स का सम्मान करने के लिए कहा है।  वहीं तालिबान के सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने बयान में 14 महिलाओं समेत 63 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की पुष्टि की है। इन लोगों पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, चोरी और अनैतिक संबंधों ,का आरोप लगाया गया था। जिन्हे सजा के लिए एक स्पोर्ट स्टेडियम में कोड़े मारे गए हैं।

- Install Android App -

अफगानी जनता वर्षो से भुगत रही –

यह कोई आज की नई बात नही है। अफगानिस्तान यह सब वर्षो से भुगतता आ रहा है। आतंकी संगठनों ने काफी वर्षो से यहां पर कब्जा कर रखा हैं। बीच में अमेरिकी फौज ने भी यहां पर डेरा डाल रखा था। यहां की जनता इस समय सबसे ज्यादा परेशान हैं। तालिबानी सजा मानवता की हद से पार है। महिलाओं का जीवन नारकीय बना हुआ है। वर्ष 1990 में भी यही स्थिति थी इधर पिछले कुछ वर्ष पूर्व जब यहां पर अमेरिकी फौज जा रही थी | तो तालिबान ने यहां पर कब्जा कर लिया और कहा था | कि हम यहां पर अच्छा शासन देगे। अब विगत 2-3 वर्षो से फिर यहां पर अपना शासन चला रहे हैं। अफगानियों पर अपना जुल्म ढहाना शुरु कर दिया हैं, यह लोग किसी भी अपराध के लिए सार्वजनिक फांसी, कोड़े मारना सामूहिक रुप से पत्थरबाजी करना मुख्य हैं।इनकी इस बेरहमी का शिकार यहां मूल निवासी अफगान महिला पुरुष और बच्चे भी होते है।

Big News : नई सरकार के बनाने को लेकर तैयारियां जोरो पर 09 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह