jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रवीण इवने, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम बघवानी निवासी मोहनलाल ने आवेदन देकर बच्ची के इलाज के लिये सहायता की मांग की, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम टेमागांव निवासी रामबाई ने नक्शा दुरूस्त कराने तथा रास्ते का निराकरण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार रहटगांव को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में ग्राम जलोदा के ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर एसडीएम टिमरनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम पाढरमाटी निवासी प्रमोद बड़ोदिया व ग्राम ढेगा निवासी तुलसीराम कलमे ने आवेदन देकर ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान न करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर श्रम पदाधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।