jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Indore News: युवा मोर्चा नेता कल्याणे की गोली मारकर हत्या

मकडाई एक्स्प्रेस 24 इंदौर : इंदौर मे अपराध पर नकल कसने पोलिस असफल हो रही जरा सी ढील मिलती अपराधी सफल हो जाता है। भाजयुमो की इंदौर इकाई के पदाधिकारी की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि भाजयुमो नेता नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था। 

भगवा यात्रा के लिये बैनर लगवा रहे थे तब मारी गोली –

नेता की सरेआम ह्त्या पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राम सनेही मिश्रा ने बताया कि भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष 35 वर्षीय मोनू कल्याणे को बीती रात दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी । उन पर हमला तब हुआ जब वो शहर में आयोजित ‘भगवा यात्रा’ के झंडे-बैनर लगवा रहे थे । 

पुरानी रंजिश को लेकर की गई हत्या दोनों आरोपियों की हो गई पहचान –

- Install Android App -

पुलिस उपायुक्त मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अर्जुन और पीयूष के रूप में हुई है और उनकी तलाश जारी है । उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

आरोपियो के घरो मे तोड़फोड़ –

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कल्याणे की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ का प्रयास किया । मृतक कल्याणे की गिनती राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी समर्थकों में होती थी. भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या पर दुख जताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंदौर की कानून व्यवस्था दुरुस्त है ।  इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता की ह्त्या पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दुख व्यक्त कर कहा कि पड़ोसियों का कोई विवाद था,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Harda Mandi Bhav: आज 03/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today