jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

इंदौर : चंदन नगर TI इंद्रमणि को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किया लाइन अटैच

इंदौर। चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई आरोपी अनवर हुसैन से जुड़े मामले में कोर्ट के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत करने और तथाकथित “पॉकेट गवाह” पेश करने जैसे गंभीर आरोपों के बाद की गई। इससे पहले भी इंदौर हाईकोर्ट पटेल के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दे चुका था, लेकिन तब मामला आगे नहीं बढ़ पाया था।

- Install Android App -

अनवर हुसैन मामले में पुलिस ने दी गलत जानकारी
दरअसल, अनवर हुसैन के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर पुलिस ने अदालत में गलत जानकारी दी थी। चार मामलों की जगह उसे आठ मामलों में आरोपी बताया गया, जिसके कारण हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने स्वीकार किया कि एक ही नाम के दो व्यक्तियों को लेकर भ्रम हुआ और इसी वजह से यह गलती हुई। लेकिन कोर्ट ने इसे महज तकनीकी चूक मानने से इनकार कर दिया और इसे गंभीर लापरवाही करार दिया।