jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

Indore Murder Case : सिकलीगर की बेरहमी से हत्या,शराब पिलाकर गला रेता और तालाब में फेंका पढ़िए, क्या है पूरा मामला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : छोटा सा विवाद आगे चलकर मौत के अंजाम तक पहंुचा देता है। ऐसा ही वाक्या एक सिकलीगर के साथ हुआ। उसके बदमाश दोस्तो को पूर्व में उसने तलवार दिखाकर डराया था बाद में उन्ही दोस्तो से उसे बुलाकर शराब पिलाई और नशे में उसका गला रेता शव में पत्थर कांक्रीट बांधकर तालाब में फेंक दिया। आईए जानते है पूरा मामला…

- Install Android App -

शहर के आकाश नगर के सिकलीगर सुनील की छह बदमाशों ने हत्या कर दी। आरोपितों ने मृतक को शराब पिलाकर पहले गला रेता और फिर पत्थर से सिर कुचल डाला। हत्या के बाद कांक्रीट का ब्लाक बांध कर सिरपुर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य है।एडिशनल डीसीपी जोन.4 अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार आकाश नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील पुत्र चिरागसिंह सिकलीगर फेरी लगाकर ताला चाबी बनाने का काम करता था।
गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से वह घर से लापता हुआ था। शुक्रवार तड़के उसका शव सिरपुर तालाब में मिला। सुनील का गला रेता गया था। चेहरे पर पत्थर से कुचलने के निशान थे।पैर में सीमेंट.कांक्रीट का भारी ब्लाक बंधा था ताकि वह डूब सके। एडीसीपी के अनुसार हत्या करने के बाद करीब 25 मीटर शव को घसीटा और तालाब में फेंका गया। स्वजन के कथनों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तक आरोपित शेरसिंह पुत्र तारासिंह, सोनू पुत्र अंतरसिंह, लाखन पुत्र धरमसिंह, शंकर पुत्र सागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि सुनील की दोस्ती सोनू की चचेरी बहन से थी।शादीशुदा होने के बाद भी दोस्ती रखने के कारण सोनू नाराज था। कुछ दिनों पूर्व भी उनके बीच में विवाद हुआ था। सुनील ने तलवार दिखाकर धमकाया था। गुरुवार को छह लोगों ने साजिशपूर्वक बुलाया और पहले साथ बैठकर शराब पी। नशा होते ही आरोपितों ने सुनील की हत्या कर दी। एडीसीपी के अनुसार घटना में शामिल दो अन्य आरोपितों की तलाश है।