jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

सरकार ने इस स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दर को बढ़ाया, अब निवेशकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न

Small Savings Scheme : सरकार के द्वारा काफी सारी सरकारी स्कीम को चलाया जा रहा है। इस दिसंबर तिमाही के लिए 5 साल की RD स्कीम पर ब्याज दर को पहले के 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी करने के लिए कल शुक्रवार को ऐलान कर दिया है।

Small Savings Scheme

बहराल सरकार ने बाकी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मौजूदा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फाइनेंशियल डिपार्टमेंट के एक सर्कुलर के अनुसार, स्मॉल सेविंग खाते पर इस समय 4 फीसदी की दर से सालाना ब्याज दिया जाएगा। इनमें ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

PPF की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, पीपीएफ सहित दूसरी सभी स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फाइनेंशियल डिपार्टमेंट ने इस हफ्ते शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा है कि एक साल की जमा पर 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 2 साल और 3 साल की जमा पर ब्याज दर 7 फीसदी है। इसके बाद 5 साल के निवेश पर 7.5 फीसदी है।

- Install Android App -

बेटियों से जुड़ी पॉपुलर एसएसवाई खाते में जमा रकम पर ब्याज दर 8 फीसदी की दर से मिल रही है। सरकार हर तिमाही में सहीं तरह से पोस्ट ऑफिस के द्वारा जारी स्मॉल सेवंग स्कीम्स की ब्याज दर में नोटिफाई करती रहती है।

इन स्कीम्स पर जानें क्या है ब्याज दर

वहीं एससीएसएस पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। मंथली इनकम स्कीम पप ब्याज 7.4 फीसदी है। जबकि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ये 7.7 फीसदी और पीपीएफ स्कीम पर 7.1 फीसदी है। केवीपी स्कीम पर ब्याज दर 7.5 फीसदी है और ये 115 महीनों में मैच्योर होगी।

छोटी राशि का कर सकते हैं निवेश

सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करना काफी सेफ माना जाता है। इसमें आप काफी कम रुपये में भी निवेश को शुरु कर सकते हैं। इन निवेश ऑप्शन पर निवेश की रकम की गारंटी मिलती है। पोस्ट ऑफिस के द्वारा ऑफर की जाने वाली इन स्मॉल सेविंग स्कीम में पूरे देश में काफी संख्या में निवेशक है।