jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन

 

नई दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को लेकर दिल्ली में एक बार फिर हंगामा हो गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश कर रहे CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया।

गेट कूदकर अंदर घुसे, तिरंगे के साथ नारेबाजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में डीनोटिफाई करने के एक दिन बाद ही CJP के कार्यकर्ता सुबह-सुबह वहाँ पहुँच गए। सौरव दास और आशुतोष रांका करीब 10 कार्यकर्ताओं के साथ JDU कार्यालय की तरफ वाली साइड से बंद गेट को कूदकर जंतर-मंतर परिसर में घुस गए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा था और वे “भारत माता की जय” और “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे थे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुद इसका वीडियो X पर शेयर करते हुए लिखा – “तिरंगे के साथ कॉकरोच सुबह-सुबह जंतर-मंतर में घुस गए, इससे पहले कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें उठा लिया।”

- Install Android App -

पहले भी हो चुकी है हिरासत

यह पहली बार नहीं है जब इन नेताओं को हिरासत में लिया गया है। 10 अक्टूबर को भी CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट में गड़बड़ी (SIR – Special Intensive Revision) के आरोपों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था।

उससे पहले मुंबई से दिल्ली लैंड करते ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को IGI एयरपोर्ट पर ही प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया गया था। पुलिस ने उन पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की थी।

बाद में 11 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट, दिल्ली कैंट ने उन्हें इस शर्त पर रिहा किया था कि वे एक साल तक शांति बनाए रखेंगे। 50,000 रुपये का शांति बॉन्ड भी भरवाया गया था।

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर किसी भी प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। केंद्र ने जंतर-मंतर को अधिकृत धरना स्थल की सूची से हटा दिया है। अब दिल्ली मे प्रदर्शन के लिए तीन नई जगहें तय की गई हैं – रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड।