jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

इंदौर संभागायुक्त ने महेश्वर जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान को किया निलंबित

इंदौर। खरगोन से महेश्वर जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान को इन्दौर संभागायुक्त ने निलंबित कर दिया है। निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर भव्या मित्तल के प्रतिवेदन पर इन्दौर संभागायुक्त सुदाम खाडे ने यह कार्यवाही की है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 7 के जनपद सदस्य के निधन से पद रिक्त हुआ था। लेकिन जनपद पंचायत ने वार्ड क्रमांक 7 की बजाय वार्ड क्रमांक 9 के रिक्त होने की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। कलेक्टर के संज्ञान में मामला आने पर सीईओ जिला पंचायत आकाश सिंह ने महेश्वर जनपद के दो कर्मचारियों को लापरवाही पर निलंबित किया था।

बड़ी लापरवाही पर संभागायुक्त इन्दौर ने जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान को भी दोषी माना और बड़ी कार्रवाई की। महेश्वर जनपद पंचायत के वार्ड 07 में जनपद पंचायत सदस्य के लिए 9 जनवरी 2026 को उपनिर्वाचन होगा।