jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Indore News: क्षमता से अधिक माल लोड कर बैल से ढुलाई करवाने से बैल ने रास्ते में दम तोड़ा, मालिक पर पशु क्रूरता का केस दर्ज !

इंदौर : गाड़ी पर क्षमता से अधिक माल लोड कर बैल से ढुलाई करवाने के दौरान एक बैल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पीपुल्स फॉर एनिमल के सदस्य मौके पर पहुंचे और ढुलाई करने वाले बैल गाड़ी मालिक पर केस दर्ज करवाया। घटना बुधवार रात की है। राजकुमार ब्रिज के नीचे एक बैलगाड़ी चालक भारी सरिए रख कर बैल से दुलाई करवा रहा था। कुछ दूर दम भरने के बाद बैल निढाल होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

मामले में पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था अध्यक्ष प्रियांशु जैन मौके पर पहुंची, वहां बैल मालिक नहीं मिला। उन्होंने नगर निगम कंट्रोल रूम पर सूचना दी व शव पशु चिकित्सालय भेजा। इधर, बैल गाड़ी के मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि शहर में रनगाड़े और बैल से दुलाई पर कलेक्टर ने रोक लगा रखी है, बावजूद इसके कई लोग नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं।