jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Burhanpuar News: हमारा उदंदेश्य हमेशा रेल यात्रियों की सुरक्षा और समय प्रबंधन है, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके – आर.के. यादव रेल महाप्रबंधक

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर : मध्य रेलवे, हमेशा से रेलवे के लिए एक रोल मॉडल रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। हमारा प्रमुख ध्यान हमेशा रेल यात्रीयों की सुरक्षा और समय प्रबंधन पर होगा, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इसके अलावा, वहां जहां यात्रीयों को टिकट मिलने में कोई कठिनाई हो रही है, वहां की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। यह बात मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आरके यादव ने शुक्रवार को बुरहानपुर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कही।

- Install Android App -

आरके यादव ने बताया कि भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद, तीसरी और चौथी रेल लाइनों को बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनलाइन भुगतान की सुविधा हर स्टेशन पर उपलब्ध है, और यदि कहीं तकनीकी समस्या है, तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान, डीआरएम इति पांडेय, स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता, शकील खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। रेल महाप्रबंधक ने आरपीएफ पोस्ट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया, और उन्होंने पोस्ट प्रभारी सुनील शिंदे के हाथों इसका फीता कटवाया|