मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। दिल्ली की सीबीआई टीम के छापे से इंदौर के बसंत विहार इलाके में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को सुबह दिल्ली से आए तीन अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से सुबह सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के बंगले पर छापे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। दिल्ली की सीबीआई टीम तीन अफसर पुलिस बल के साथ इस बंगले पर पहुंचे और घर की छानबीन करते रहे। आसपास के लोगों में यह नजारा देख हड़कंप मचा हुआ है।
बसंत विहार कॉलोनी के जिस बंगले में सीबीआई की कार्रवाई चल रही है वो बंगला सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ओम प्रकाश व्यास का है। सीबीआई की सर्चिंग जारी
बताया जा रहा है कि छापे के दौरान बैंक अधिकारी ओम प्रकाश व्यास की पत्नी घर पर है। उनकी एक बेटी मुंबई में और एक बेटी विदेश में रहती है। किसी भी सदस्य को घर से बाहर निकलने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि ओम प्रकाश व्यास बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे, सेवानिवृत्त होने के बाद से बसंत विहार में रह रहे थे। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ओम प्रकाश व्यास पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है। उनके नाम पर कई कृषि भूमि, मकान होने की भी जानकारी सामने आ रही है। सीबीआई के अधिकारी उनके कार्यकाल में खरीदी गई संपत्ति की भी पड़ताल कर रही है।