jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Indore News: होटल में विवाद के बाद युवक डर के मारे छत से कूदा, हुआ गंभीर घायल

एक होटल मे जन्मदिन मना रहे युवक से होटल का कांच टूट गया। इस बात को लेकर विवाद बड़ गया| होटल कर्मचारियों ने उन्हें डराना धमकाना शुरु किया तो एक युवक डर कर होटल से कूद गया जिसे गंभीर चोटें आई है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर के लसूडिय़ा क्षेत्र में होटल में बर्थ डे पार्टी मना रहे थें। इसी दौरान एक युवक से कांच टूट गया। युवकों का आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने उन्हें बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया था। इसी डर के कारण एक युवक होटल की छत से कूदा था। जिसे बाद में गंभीर चोटें आई है। मामला थानें में मामला दर्ज किया गया। लसूडिय़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कीम नंबर114 में स्थित सैफरान होटल में कुणाल राजपूत नामक युवक का जन्मदिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान उसके दोस्त सुमित चौरसिया से कमरे में लगा कांच टूट गया।
होटल के मैनेजर कर्मचारियों ने कांच के पैसे की मांग कर विवाद किया। युवकों का आरोप है कि सुमित की होटल कर्मचारियों द्वारा प्लास्टिक के पाइप से पिटाई की गई। होटल के दो कर्मचारियों ने काउंटर से पिस्टल निकाली और सुमित के सामने तान कर उसे किचन में बंद कर दिया। सुमित और कुणाल को होटल के कर्मचारियों ने धमकाया कि डर के मारे सुमित होटल की छत से कूद गया। इसमें उसका दहिना पैर टूट गया। सुमित का अरबिंदो अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने शिकायत पर होटल के कर्मचारी दीपक काली, शिवम, गगन ठाकुर, निखिल और एक अन्य पर केस दर्ज करवाया है। इधर पूछताछ में होटल वालों ने पुलिस को बताया कि पार्टी मनाने के दौरान युवकों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में युवक छत से कूदा है।