MP Big News: तलवार लहराता हुआ छात्र पहुंचा प्राइवेट स्कूल, शिक्षक को दी गालियां स्कूल में जमकर की तोड़फोड़
मध्यप्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में एक प्राइवेट स्कूल में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब स्कूल का ही एक 15 साल का नाबालिग स्टूडेंट तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना भारती बाल मंदिर स्कूल स्कीम नंबर 114 की है। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से अजय पावड़े ने शिकायत की है। इसके बाद पुलिस के उसके घर पहुंच गई। तलाशी के दौरान छात्र के घर से तलवार मिलने पर पिता के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
वायरल विडियो में छात्र ने स्कूल के शिक्षक से से अभद्रता की और टेबल-कुर्सी और सीसी टीवी कैमरे तोड़ डाले। आरोपी छात्र पढ़ाई की बात कहने पर उत्तेजित हो जाता है। वह सभी टीचर्स और स्टाफ से अभद्रता से पहले भी ऐसे ही पेश आता रहा है।

