jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Indore News : दलित युवक को अगवा कर दबंगों ने पीटा, पिता से मांगी तीन लाख की फिरौती

दबंगों ने दलित युवक को अगवा कर लिया।रात भर पिटाई की और पिता से तीन लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर युवक से बाइक और फोन छीन लिया।बुधवार को समाजजन घायल को पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर पास ले गए और पूरा घटनाक्रम बताया।मामला खुड़ैल थाने को भेजा गया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर |  बड़ी खुड़ैल निवासी सुमित मालवीय मानसिक रुप से कमजोर है और मोटर सुधारने का काम करता है। उसके पिता महेश मालवीय स्थानीय संस्था में प्रतिनिधि है। सरपंच हाजी शेख अजीज से उनकी चुनावी रंजीश है। जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शेख अजीज, शेख आजाद, शेख अजगर, शेख अस्सू, शेख अमजद आदी ने सोमवार को सुमित को मोटर सुधारने के बहाने बुलाया और अगवा कर घर ले गए। रात में उसके हाथ पैर बांध दिए और जमकर पिटाई की।

- Install Android App -

 

सुबह सुमित के फोन से महेश को काल लगाया और कहा कि उसकी रिहाई के बदले 3 लाख रुपये चाहिए। महेश ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपितों ने सुमित की बाइक और फोन छीन लिया। मंगलवार को दहशत के कारण सुमित शिप्रा में रहने वाले रिश्तेदार के घर ठहरा। यहां से अखिल भारतीय हलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को सूचना दी।

बुधवार को परमार समर्थकों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और आयुक्त मकरंद देऊस्कर को पूरा घटनाक्रम बताया। आयुक्त ने पलासिया पुलिस से घायल का मेडिकल परीक्षण करवाया लेकिन घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की होने के कारण घायल को खुड़ैल रवाना करवा दिया। देर रात पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।