jhankar
ब्रेकिंग
खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी, जज बोले- अधर्म को सजा देना ही धर्म सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा जाति आरक्षण का लाभ गंगा नदी में डूबी नाव, 13 लोगों की मौत, मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां

Indore News : हम इंदौर की सभी 9 सीट जीतेंगें कैलाश विजयवर्गीय ने नामांकन पत्र जमा कर मीडिया से चर्चा में कहा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रत्याशी कमलनाथ है तो भाजपा से शिवराज सिंह चौहान है दोनो की जोरदार टक्कर है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्रियों को भी विधानसभा का टिकट दिया हैं इसी कड़ी भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर एक सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।मप्र में विधानसभा चुनाव में हम 160 से अधिक सीट जीतेंगें।आज प्रदेश में बीजेपी की लहर है। प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर पर विश्वास है। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश में हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के विकास की लहर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।