jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Indore News : जेल से छूटतेे गुंडों ने युवती के साथ की लूट, पुलिस ने पकड़ा,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। अनुराग नगर निवासी प्रांजली सिंह को लूटने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। एक बदमाश खजराना थाना क्षेत्र का गुंडा है, जो कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूटा था। आरोपितों ने सात वारदातें स्वीकारी हैं, लेकिन थानों में एफआइआर नहीं हुई।शहडोल निवासी 26 वर्षीय प्रांजली सिंह स्कीम-78 में निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके साथ 21 जून को उस वक्त घटना हुई, जब वह शिफ्ट समाप्त कर घर लौट रही थी। बदमाशों ने प्रांजली से पर्स छीना और उसे घसीटते हुए ले गए।

थानों में एफआइआर ही नहीं मिली

- Install Android App -

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार रात दो आरोपित पीयूष रिमझा निवासी रामकृष्ण बाग कालोनी और अर्पित मंदाद निवासी नंदानगर को खजराना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की तो सात घटनाओं में लिप्त होना स्वीकारा, लेकिन थानों में एफआइआर ही नहीं मिली। दोनों आरोपितों ने भागने की कोशिश की तो पैर फ्रैक्चर हो गए।

सवार बदमाश ने फोन लूट लिया

इधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आइटी पार्क के समीप संजय भीमासिंह चौहान से बाइक सवार बदमाश ने फोन लूट लिया। संजय द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया और आरोपित सद्दाम पुत्र गुलाम पठान निवासी आजाद नगर को पकड़ लिया।