jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि तकनीकों व योजनाओं की दी जा रही जानकारी

हरदा : मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में कृषि वर्ष 2026 के तहत जिले में संचालित कृषि रथ अभियान लगातार चौथे दिन भी प्रभावी रूप से जारी है। जिले के तीनों विकासखंडों में कृषि रथ भ्रमण कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, शासन की योजनाओं एवं खरीफ तैयारी संबंधी जानकारी प्रदान कर रहा है।

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से किसानों को ई-टोकन व्यवस्था, उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व एवं कीट प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही खरीफ सीजन हेतु उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

- Install Android App -

कृषि विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी दल द्वारा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। कृषि रथ के भ्रमण कार्यक्रम को किसानों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है।

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ अभियान के सफल संचालन हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। आगामी दिनों में भी निर्धारित रूट चार्ट अनुसार विभिन्न ग्रामों में कृषि रथ पहुंचकर किसानों को लाभान्वित करेगा।