ब्रेकिंग
Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

IPL 2023 – मुंबई इंडियंस को आज हर हाल में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत हासिल करनी होगी

मुंबई इंडियंस को आज हर हाल में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत हासिल करनी होगी. प्लेऑफ में एंट्री करने के लिए उसे जीत भी बड़े अंतर से दर्ज करनी होगी|

 IPL 2023 क्रिकेट मुंबई इंडियंस सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज (रविवार) मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं, सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

कब और कहां देखे सकते हैं मैच –  मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3 बजे किया जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

- Install Android App -

दोनों टीमों के बीच के रिकॉर्ड – दोनों टीमों के बीच आमने-सामने के रिकॉर्ड को देखें को मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 20 आईपीएल मैच खेले हैं। इनमें से 11 मैचों में मुंबई को जीत मिली है। वहीं, 9 मैच हैदराबाद की टीम ने जीते हैं।

पिच रिपोर्ट-   यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। मैच में स्पिनर्स को जरूर मदद मिलेगी। इस ग्राउंड पर अब तक 108 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 50 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170 रन है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 – रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाड्रा, टिम डेविड, ऋतिक शोकिन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश माधवल।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 – अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी।