jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026

IPL 2023 : “यशस्वी जायसवाल” ने गेंदबाजों की भरदम कुटाई करते हुए 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी, 47 गेंदों में नाबाद 98 रनों की पारी खेली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली| आईपीएल 2023 में तमाम दिग्गजों के बीच कुछ युवा होनहार भारतीय खिलाड़ी छाए हुए हैं। उनमें सबसे ऊपर यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। यशस्वी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजों की भरदम कुटाई करते हुए 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी, जबकि 47 गेंदों में नाबाद 98 रनों की पारी खेली। राजस्थान ने 13.1 ओवरों में 150 रनों का लक्ष्य पा लिया। अगर यहां कुछ और रन होते तो संभवत: यह बाएं हाथ का तूफानी ओपनर इस सीजन का दूसरा शतक भी पूरा कर लेता। उन्होंने हाल ही में मुंबई के खिलाफ 124 रनों की धाकड़ पारी खेली थी|

- Install Android App -

सफलता के पीछे कड़ा संघर्ष

बेहद छोटी उम्र में यशस्वी को कड़ा संघर्ष करना पड़ा तब जाकर वह तोप बल्लेबाज बने। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से क्रिकेटर बनने का सपना संजोए मायानगरी कही जाने वाली मुंबई पहुंचे तो कई रातें आजाद मैदान के टेंट में गुजारनी पड़ी।बेहद छोटी उम्र में यशस्वी को कड़ा संघर्ष करना पड़ा तब जाकर वह तोप बल्लेबाज बने। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से क्रिकेटर बनने का सपना संजोए मायानगरी कही जाने वाली मुंबई पहुंचे तो कई रातें आजाद मैदान के टेंट में गुजारनी पड़ी।