jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

Itarsi News : शेर का सिर काटकर ले गए अज्ञात तस्कर, बिना सिर का शव मिला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इटारसी । सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में चूरना रेंज की डबरादेव बीट में 26 जून को युवा बाघ मृत अवस्था में मिला, जिसका सिर काटकर शिकारी ले गए थे। दुर्भाग्य की बात है कि जिस चूरना रेंज में शिकार के बाद मृत बाघ मिला, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में चूरना रेंज की डबरादेव बीट में 26 जून को युवा बाघ मृत अवस्था में मिला, जिसका सिर काटकर शिकारी ले गए थे। दुर्भाग्य की बात है कि जिस चूरना रेंज में शिकार के बाद मृत बाघ मिला, पिछले दिनों सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बाघ का सिर काटकर शिकार की घटना को लेकर वन्य प्राणी विशेषज्ञ अजय दुबे ने अनुसंधान पर सवाल उठाए हैं।

- Install Android App -

इस मामले में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। बाघ का शिकार करने वाला शिकारी अभी फरार है।दुबे ने पत्र में कहा कि भारत में सर्वाधिक बाघों की संख्या रखने वाले राज्य मप्र में बाघों की मौत विशेषकर शिकार की घटनाएं लगातार जारी हैं। प्रोजेक्ट टाइगर के तहत बाघों के संरक्षण सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य के साथ एनटीसीए की है,  बाघ शिकार के बाद उसके सिर को काटकर ले जाने की घटना की विधि अनुसार जांच की मांग की गई है।

तस्कर फरार  –   जांच का विषय है कि पेट्रोलिंग और गौर शिफ्टिंग प्रक्रिया के बावजूद शिकारी कोर एरिया चूरना में कैसे सफलता पूर्वक शिकार कर सिर काट कर ले गए।दुबे ने आरोप लगाया कि एसटीआर के कुछ लोग वीआईपी पर्यटन और इको सेंसेटिव जोन में निर्माण कार्य में रुचि रखते हैं। एसटीआर में बाघों की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ समन्वय के लिए बनी टाइगर सेल भी सुप्तावस्था में है। 26 जून को बाघ का शव श्रमिक को मिला, लेकिन प्रकरण को 30 जून तक दबाया गया। इसका प्राथमिक सूचना प्रतिवेदन घटना के बाद एनटीसीए और वन्य मुख्यालय भोपाल को भेजा गया, जिसमें घटना स्थल पर महत्वपूर्ण सबूत प्रभावित हुए और संवदेनशील जानकारी पर कार्रवाई में देरी हुई, यह निर्धारित एसओपी का गंभीर उल्लंघन है। प्रकरण में क्षेत्र संचालक कृष्णमूर्ति ने प्रतिवेदन में बाघ का शिकार बताया, जबकि पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ जेएस चौहान ने बाघ की प्राकृतिक मौत के बाद सिर काटने की बात कही।