jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

हंडिया : धर्म रक्षा समिति की जय भोले भव्य कांवड़ यात्रा:नेमावर से भरा मां नर्मदा का जल : गुप्तेश्वर महादेव पर कल होगा जलाभिषेक ! 

हंडिया।श्रावण मास की महिमा और नर्मदा मैया की कृपा से सराबोर वातावरण में धर्म रक्षा समिति हरदा द्वारा निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण पेश किया।धर्म रक्षा और धर्म जागरण समिति के श्री श्याम शर्मा के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत आज नेमावर स्थित पवित्र नर्मदा तट से हुई।जहां श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर पवित्र नर्मदा जल कांवड़ों में भरा।

कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है मां नर्मदा का पावन जल गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर चढ़ाया जाएगा।यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु “नर्मदे हर” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन,भगवा ध्वज और शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं की टोलियों ने समूचे मार्ग को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।यात्रा मे आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सम्मिलित हुए।इनमें युवक, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चो सभी ने समान आस्था और उत्साह के साथ भागीदारी की।

स्वागत सेवा और भाव से भरा मार्ग,,

- Install Android App -

हंडिया में युवा समाजसेवी सौरभ अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांवड़ियों को जलपान फल वितरण तथा फूलों की वर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

पूरे यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलपान, फल वितरण, मेडिकल सहायता व विश्राम केंद्रों की व्यवस्था की गई थी।

धर्म रक्षा समिति के संयोजक श्री श्याम शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा न केवल एक धार्मिक परंपरा है,बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। वर्ष 2006 से प्रारंभ की गई यह यात्रा अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से प्रेरणादायक है।

समापन और जलाभिषेक 

यात्रा का समापन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर कल विधिपूर्वक पूजा एवं सामूहिक जलाभिषेक के साथ होगा।जिसमें क्षेत्र के संत-महात्माओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रहेगी।इस अवसर पर शिवभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है।