पटनाः रणनीतिकार के तौर पर चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर को जदयू(जनता दल यूनाइटेड) के अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। इस नियुक्ति से किशोर एक तरह से पार्टी में दूसरे सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं।
चुनावी रणनीतिकार के रूप में कई पार्टियों के लिए काम कर चुके किशोर 16 सितंबर को पटना में हुई जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू में शामिल हुए थे। किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि किशोर की नियुक्ति से पार्टी को अपना जनाधार व्यापक बनाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए चुनावी रणनीतियां बनाई थीं और इन चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर महागठबंधन (राजद, जदयू, कांग्रेस) के लिए प्रचार की कमान संभाली थी। इस चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
ब्रेकिंग
हरिहर मिलन का पर्व: हंडिया के नर्मदा घाटों पर जगमगाए आस्था के दीप, श्रद्धालुओं का दीपदान जारी,,,,
कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड
वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन
Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव
वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ...
हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
