ब्रेकिंग
मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष... घोर कलयुग हैवान दरिंदे भतीजे ने 80 साल की वृद्धा ( बड़ी मां) के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस घंटे ... जोगा किले की दीवार पर खड़ा होकर युवक ले था सेल्फी, संतुलन बिगड़ने पर नर्मदा नदी में गिरा, एसडीईआरएफ ... हरदा में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न , कलेक्टर जैन आये प्रथम ! हरदा : जिले में रिक्त 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 122 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती सागर कलेक्टर की भ्रमित पोस्ट को लेकर केदार सिरोही ने लिखा आपत्ति पत्र, दिग्विजय सिंह ने केदार सिरोही... मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा, 80 हजार किलो खाद पकड़ी, कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में नच...

जीतू जादव (यादव) पुलिस की पकड़ से बाहर अन्तिम लोकेशन कुलकर्णी नगर की मिली! भाजपा पार्षद घर तोड़ फोड़ मारपीट के मामले मे 40 को चिन्हित किया पकड़ाये 15 बाकि की पुलिस कर रही खोज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।शहर का बहुचर्चित विवाद जीतू यादव जादव  और कमलेश कालरा का शहर के चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कालरा के घर मारपीट के बाद से पुलिस जीतू यादव और नामजद लोगो की तलाश कर रही है। पुलिस ने 40 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है जिनमे से 15 को गिरफ्तार किया बाकी लोगो की तलाश की जा रही है। जीतू यादव सम्भव हो कि शहर मे हो क्युकि उनकी लोकेशन शहर के कुलकर्णी नगर की मिली है।

क्या था मामला

- Install Android App -

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर तोड़फोड़ और नाबालिग को निर्वस्त्र करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने मामले में शामिल पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं, बुधवार को हुई गिरफ्तारी को मिलाकर अब तक 15 आरोपित पकड़े जा चुके हैं।

इन लोगो को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा कार्यवाही कर शैलेन्द्र उर्फ पिंटू शिंदे निवासी कुलकर्णी भट्टा, विशाल गोस्वामी निवासी सुखलिया, गोलू उर्फ अभिजित आदिवाल निवासी परदेशीपुरा, धीरज शिंदे निवासी कुलकर्णी भट्टा और संतोष केमियां निवासी कुलकर्णी भट्टा शामिल हैं।इस मामले में भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू उर्फ जितेंद्र यादव फिलहाल गायब है। विशेष जांच दल (एसआइटी) उसके बयान और आवाज के नमूने लेने के लिए उसे ढूंढ रही है।उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन तीन दिन पूर्व कुलकर्णी नगर की मिली है।