करणी सेना सिराली ब्लाक उपाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत पर मारपीट का आरोप, करणी सेना का नाम लेकर धमकाया, पीड़ित युवक की शिकायत पर सिराली थाने में FIR दर्ज !
सिराली। सिराली थाना क्षेत्र के नहाली गांव में कुछ युवक रात को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बाद मंदिर के चबूतरे पर बैठे हुए थे। और हरदा की घटना के वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान गांव का युवक भूपेंद्र राजपूत आया और मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि करणी सेना के वीडियो मत देखो और यहां पर मत बैठना तुम जानते नहीं हो करणी सेना को।
इस दौरान वहां बैठे युवकों ने बोला कि वीडियो देखने में क्या परेशानी है। तो उसने पीयुष पिता सुरेश खोदरे उम्र 19 साल निवासी नहालीकला के साथ पहले मारपीट की इसके बाद कुछ अन्य युवकों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की। युवकों ने जब अपने परिजनों को मारपीट की जानकारी दी तो आज सभी ने सिराली थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी भूपेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक करणी सेना का पदाधिकारी है। लेकिन संगठन की आड़ में लोगों को धमकाता है।

