jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

खंडवा : सदभावना मंच की पहल लाई रंग, बीच रोड़ से हटाये‌ गयें तार, वाहनों का आवागमन हुआ सुलभ, राह में रोडा बनी डीपी को शीघ्र हटाने का दिया आश्वासन

खंडवा : आनंद नगर स्थित शासकीय मेडिकल कालेज के मुख्य मार्ग पर मप्र विधुत मंडल खंडवा की लापरवाही के चलते एमपीईबी के तार और डीपी राह में रोडा बन रहे हैं। प्रतिदिन वाहन चालक घायल हो रहें थें।यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि जुम्मेदारों की अनदेखी के चलते सदभावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में सदस्यगणों द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया एवं जुम्मेदारों को ज्ञापन दिया गया‌। वहीं मंगलवार को अधीक्षण यंत्री संजय जैन से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया गया जिस पर श्री जैन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए बीच सड़क पर मौजूद तारों को हटवाया गया एवं यह भी आश्वासन दिया कि चुनाव पश्चात शीघ्र ही रोड में रोड़ा बनी डीपी को भी हटाया जाएगा। नगर में सद्भावना मंच की पल नके रंग लाने पर सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। इस दौरान मंच के प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डा. जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, सुरेंद्र गीते, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, राजेश पोरपंथ, मुरली कोडवानी, सुभाष मीणा आदि सदस्य मौजूद थें।