jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Harda News: यदि हमे शोषित पीड़ित की सेवा करना हो तो हमे उनके पास स्वयं जाना होगा – अनिल वैद्य

हरदा कृषि उपज मंडी में तवा हम्माल मजदूर संघ द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित श्रमिक सम्मान एवम विधि साक्षरता शिविर के अवसर पर विचार प्रकट किए। कृषि उपज मण्डी मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वैध ने कहा कि न्याय व्यवस्था ऐसी होना चाहिए ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति उसे व्यवस्था का लाभ ले सके। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश सचिव गोपेश गर्ग द्वारा श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की उत्पत्ति से लेकर अब तक जितने भी विकास कार्य हुए हैं उनमें श्रमिक वर्ग का बहुत बड़ा योगदान है श्रमिक सहित समाज के गरीब कमजोर वर्ग एवं आशाएं पीड़ित व्यक्तियों को समानता एवं समान अवसर के आधार पर न्याय सुलभ कराने के लिए मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उन्हें निशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने श्रमिकों के लिए बने विभिन्न कानून एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में श्रमिकों को विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की तथा आने वाले भविष्य में कोई समस्या यदि श्रमिकों के लिए उत्पन्न होती है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया।। सुश्री अर्पण लोधी जिला आयुर्वेदिक सहायता अधिकारी द्वारा श्रमिकों को श्रम विधि के अंतर्गत सुरक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक अधिकार विधि से समक्ष समानता एवं समान संरक्षण का अधिकार एवं कार्य के दौरान दुर्घटना की स्थिति में चिकित्सा सहायता प्राप्त करने का अधिकार यदि दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु की स्थिति में आश्रित परिवार को क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त करने का अधिकार संबंधी विभिन्न अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण विधिक साक्षरता शिविर में किया गया।। इस अवसर पर इस अवसर पर मंच संचालन कर रहे तवा हम्माल संघ संरक्षक अधिवक्ता शांति कुमार जेसानी ने सभी वरिष्ठ हम्माल तुलावटी का स्वागत पुष्प हार पहना कर लिया और हमेशा संगठित रहकर कार्य करने की सलाह दी साथ ही संगठन द्वारा मजदूर हित में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी ll इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष कबीर ने सभी अतिथियों का आभार माना और सभी से और सभी से निवेदन किया की उनका सहयोग हमें इसी प्रकार हमेशा मिलता रहेगा।। इस अवसर पर सभी को मतदान अवश्य करने के लिए मतदान की शपथ जिला न्यायाधीश सचिव गोपेश गर्ग द्वारा दिलाई गई ।इस कार्यक्रम में रितेश चौरसिया ,सप्पा भाई मुकदम ,विकास भाई ,अमजद ,साकिर ,नौशाद राममूरत खलीफा ,राजेंद्र, जितेंद्र ,विनोद ठाकरे ,नागराज पिंटू भाई राजकुमार भाई तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।