jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...

Khandwa News : ओमकारेश्वर में नर्मदा के बीच मंझधार में नाव पलटी, एक ही परिवार के 10 लोग थे सवार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा|ओंकारेश्वर में एक नाव नर्मदा में डूब गई। नाव में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। नाव बीच धार में जाकर पलट गई जिससे सभी लोग नर्मदा के तेज बहाव में फंस गए। हालांकि इन सभी की जान बच गई। नर्मदा में नाव डूबते देख अन्य गोताखोरों और नाविकों ने मदद की और सभी 10 श्रद्धालुओं को बचा लिया।

- Install Android App -

ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन को पहुंचे इंदौर-महू के एक परिवार के साथ ये हादसा हुआ। परिवार के 10 लोगों से भरी उनकी नाव नर्मदा नदी में पलट गई। नाव को पलटता देख आसपास के सभी नाविक अपनी अपनी नावों को लेकर पीडि़तों तक पहुंचे और नर्मदा नदी के बीच तेज बहाव में फंसे सभी लोगों को पानी से बाहर निकालकर किनारे लेकर आ गए।परिवार के सभी 10 बच्चे, बुजुर्ग, महिला श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने हुए थे- परिवार के सभी 10 श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने हुए थे। इस कारण सभी सदस्यों की जान बच गई। बता दें कि परिवार के सभी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं नाव में सवार होकर भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन के पहले नौका विहार कर रहे थे तभी ये हादसा हो गया।