jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Khandwa News: सद्भावना मंच आमने-सामने में निमाड़ महासंघ के संयोजक |

खंडवा : सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में निमाड़ महासंघ के संयोजक संजय रोकड़े आए। मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया श्री रोकड़े ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा निमाड़ में बुरहानपुर, खंडवा खरगोन, बड़वानी, तथा आधे के करीब धार जिला आता है। कुल लगभग 35 तहसील होती है। इंदौर में भी 5,6 लाख निमाड़ क्षेत्र के लोग हैं। इसप्रकार निमाड़ क्षेत्र की आबादी लगभग 60 लाख होती है। इनमें कला, विज्ञान, शिक्षा उद्योग, व्यवसाय, फिल्म जगत, साहित्य, प्रशासकीय सेवा,में कई प्रतिभाएं हैं। इन सब लोगों को जोड़कर निर्माण महासंघ का गठन किया गया है। जो बिना किसी राजनीति के क्षेत्र के विकास, निर्माण एवं महत्व को विशेष पहचान देने के लिए कार्य करेगा महासंघ संयोजक संजय रोकड़े पत्रकारिता एवं फिल्म जगत से संबंधित है उनके 100 से अधिक गाने कई फिल्म प्लेटफार्म पर चल रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने इंदौर में रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई अखबार तथा चैनल में काम किया है। इस अवसर पर महासंघ के कृष्णकांत, मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉ जगदीश चौरे, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, डॉ एम एम कुरैशी, राधेश्याम शाक्य, एन के दवे मनीष गुप्ता, आसिफ, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि मौजूद थे।