jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Meerut Big News: पिता की मौत के बाद संपत्ति की लड़ाई, शव को घंटो आंगन में रखकर 5 बेटो में बंटवारे को लेकर हुआ झगड़ा, मामला थाने पहुंचा !

मेरठ : हुमायूंनगर निवासी वृद्ध ने जिंदगी भर मेहनत-मजदूरी कर जिन पांच बेटों को पाला, उनकी शादी की। वही बेटे पिता के जनाजे को कांधा देने के बजाय घर के बंटवारे को लेकर आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बड़ा की पुलिस पांचों भाइयों को थाने ले आई। घंटों हंगामे के बाद जिम्मेदार लोगों व पुलिस ने समझाकर किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद ही जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सका।

इसानियत मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर निवासी 85 वर्षीय महमूद के पांच बेटे हैं। महमूद मंझले बेटे सलीम के साथ रहता थे। बीमारी के चलते गुरुवार को उनकी मौत हो गई। सलीम अपने भाई नईम व मोबीन के साथ महमूद के जनाजे को बाले मियां कब्रिस्तान ले जा रहा था। सुपुर्द-ए-खाक से पहले वे महमूद का जनाजा लेकर मस्जिद पहुंचे तो वहां भाई सिराजुद्दीन व मेहराजुद्दीन भी पहुंच गए। उन्होंने सलीम पर संपत्ति के लिए पिता की हत्या का आरोप लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

कब्रिस्तान नहीं ले जाने दिया शव –

लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई नहीं माने। उन्होंने शव कब्रिस्तान नहीं ले जाने दिया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर केपी सिंह मौके पर पहुंचे तथा वह पांचों भाइयों को थाने ले आए। थाने में मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों, रिश्तेदारों व पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।

- Install Android App -

पुलिस ने समझाया तो हुआ शव सुपुर्द-ए-खाक –

भाईयों ने पिता के 75 गज का मकान बिकने के बाद हिस्से के रुपये नहीं मिलने की बात कही। बंटवारे को लेकर दो घंटे हंगामे होता रहा। काफी समझाने-बुझाने पर पांचों भाई मस्जिद पहुंचे और महमूद के जनाजे को कब्रिस्तान ले जाया गया। इसके बाद ही शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। संपत्ति को लेकर पांचों भाइयों का यह विवाद चर्चाओं में रहा।

बाइक मिस्त्री ने जताई हत्या की आशंका –

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लाला मोहम्मदपुर निवासी बाइक मिस्त्री दीपक वर्मा ने एसपी देहात को बताया कि आरके सिटी निवासी एक युवक उसकी को मारने की धमकी दे रहा है। एसपी देहात ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खबर सांभर@पूर्वांचल पोस्ट