jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान

शासकीय बालक एवं बालिका स्कूल व सन साइन स्कूल सिराली में भव्य रूप से मनाया शिक्षक दिवस

5 वर्षों से निरंतर युवाओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान की पहल जारी

सिराली – शनिवार को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सिराली व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक सिराली में जमीनी स्तर से जुडकर समाज सेवा कर रहे युवाओं ने शिक्षक दिवस पर ऐतिहासिक 75 शिक्षकों का भव्य सम्मान किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक कर शिक्षा के महत्व को विस्तार से नाटक के माध्यम से बताया।

सिराली के युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शिक्षक ज्ञान का सागर है

- Install Android App -

शिक्षक समाज को यह संदेश देता है कि शिक्षा और गुरु का मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण और एक बेहतर समाज की नींव है। हमारे समाज में शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा है। शिक्षा के महत्व से रूबरू कराया। वरिष्ठ समाजसेवी उमेश पाटील ने कहा कि शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है।

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति थे जिनका जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ था जो एक महान व्यक्ति , शिक्षक थे जिन्होंने अपना जीवन पूरा समाज सेवा में लगा दिया।

युवा कार्यकर्ता जितेंद्र चौरे ने बताया कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिस इंसान अपनी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। और शिक्षा ही इंसान की पहचान होती है। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सिराली व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक सिराली के प्राचार्य सत्यनारायण चंदेले, कन्या स्कूल के प्राचार्य संजय करोडे, सन साइन स्कूल के डायरेक्टर सचिन कुमार अग्रवाल, केवलराम उईके , प्रकाश चंद्र शर्मा, प्रकाश बडबूदे ,

योगेश बिल्लौरे, संदीप अवस्या, पीयूष कुमार राठौर, अखिलेश कुमार मन्नासे, प्रशांत चौरसिया, आविद खान, वर्षा गौर , बबीता राजपूत ,रितिका योगी, रुबीना खान , सेवंती कलमें ,धनराज दुधे ,  रश्मि करोडे,  रेणु शर्मा, दुर्गा ठाकुर, भारती वर्मा , श्वेता गुप्ता , आनंद किरावर, संजू कुमार इंदौरे, आशीष सांवले, आदि शिक्षकों का वरिष्ठ समाजसेवी उमेश पाटिल , युवा समाजसेवी कांता प्रसाद पाल , युवा कार्यकर्ता जितेंद्र चौरे द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।