हरदा : राइजिंग और एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजनांतर्गत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े पात्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का आयोजन प्रस्तावित है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खाद्य प्रसंस्करण एवं इससे संबंधित गतिविधियों से जुड़े इच्छुक एवं पात्र एमएसएमई उद्यमी इस एक्सपोजर विजिट के लिए नामांकन करा सकते हैं। यह एक्सपोजर विजिट 15 से 19 सितंबर 2026 तक केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CFTRI), मैसूर में प्रस्तावित है।
एक्सपोजर विजिट के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्यरत एमएसएमई उद्यमियों को नवीन तकनीक, प्रसंस्करण पद्धतियों, गुणवत्ता मानकों एवं उद्योग से संबंधित आधुनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक एवं पात्र एमएसएमई उद्यमी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, हरदा से संपर्क कर एक्सपोजर विजिट में सहभागिता एवं नामांकन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

