jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 3.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 करोड़ की छोटी फिल्म का बड़ा धमाका - 100 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश' आज का सुविचार : जीवन में सबसे बड़ी शक्ति समय और धैर्य है शिक्षक दिवस के अवसर पर कतिया समाज के 51 शिक्षकों का हुआ सम्मान भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग के दल नेे शनिवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की।

- Install Android App -

जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम टेमलावाड़ी, कानपुरा, जूनापानी, भवरदी रैयत, मोरगड़ी, बाबा ढाबा मोरगढ़ी, बाबा भैरव ढाबा छुरीखाल, नितिन ढाबा मोरगढ़ी, सोनपुरा, चारुआ एवं हरदा के बैरागढ़, पीलियाखाल, कुलहरदा, दूध डेयरी मोहल्ला व खेड़ीपुरा में दबिश दी।

दबिश के दौरान कुल 40 पाव देशी प्लेन शराब, 8 पाव देशी मसाला शराब, 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, एक ऑफिसर चॉइस व्हिस्की बोतल एवं 770 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 83496 रूपये है।