jhankar
ब्रेकिंग
2 करोड़ की छोटी फिल्म का बड़ा धमाका - 100 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश' आज का सुविचार : जीवन में सबसे बड़ी शक्ति समय और धैर्य है शिक्षक दिवस के अवसर पर कतिया समाज के 51 शिक्षकों का हुआ सम्मान भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न परशुराम सेना सदस्य आज भोपाल जाएंगे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते दो गिरफ्तार खेती-किसानी: सोयाबीन में रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टी... आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की, जयकारों से गूंज उठा महर्षि ज्ञानपीठ परिसर कारागार में जन्मे कान्हा, वासुदेव ने पहुंचाया गोकुल, बच्चों ने दिखाई कृष्ण की लीलाएं स्वामित्व अधिकार पंजीयन के लिए 10 पंचायतों में लगेंगे कैंप

शिक्षक दिवस के अवसर पर कतिया समाज के 51 शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षा पर दिया जोर, शिक्षकों ने शिक्षा का महत्व बताया

सिराली – रविवार को आखाजी भानाजी कतिया समाज कल्याण समिति सिराली से तत्वाधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पन्नालाल जी कुल्हारे , सुदामा प्रसाद जी चौरे, राधेश्याम जी लखोरे , विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी शिवप्रसाद मल्हारे, खुशियाल जी मंडलेकर, शिवशंकर जी नागले , आखाजी भानाजी कतिया समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जी काजबे द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।

अतिथि गणों एवं शिक्षकों ने समाज के इष्ट देवता आखाजी भानाजी व महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। वरिष्ठ समाजसेवी आर.डी चोलकर ने समाज को संबोधित करते हुए बताया कि समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। समाज शिक्षित होगा तो संगठित हो पाएगा और संगठित होकर संघर्ष करेगा समाज के विकास के लिए समाज के लोगों को बीड़ा उठाकर समाज को जागरूक करने का काम करेंगे।

- Install Android App -

जी.आर चौरसिया ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली जी महान व्यक्ति , शिक्षक थे जिन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ था। वरिष्ठ समाजसेवी खुशीयाल मंडलेकर ने बताया कि समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

गांव गांव जाकर हम समाज के लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। प्रभु दयाल उमरिया ने महापुरुषों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी ने संविधान की रचना की हमारा देश बाबासाहेब अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान से चलता है। हमारे समाज को हक अधिकार संविधान के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है जिससे कि हम हमारे हक अधिकारों के बारे में जान सकेंगे और समाज का विकास कर सकेंगे ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में हरिप्रसाद जी लोचकर, जी. डी दुधे जी , रविशंकर जी ओनकर, एन.डी दुधे जी, रामनिवास जी मंडलेकर, देवसर जी दुधे, वंशी जी चौरे, किसन जी लखौरे, योगेश मल्हारे, इमरत लाल जी काजवे, गणपत जी चौरसिया, कालूराम जी सेजकर, घनश्याम चौरे , अशोक जी लखोरे आदि समाजसेवी लोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक गण मौजूद रहे।