हरदा की खबरें 06-09-2026
हरदा | परशुराम सेना मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 6 सितंबर को भोपाल में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 55 जिलों से प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे।
हरदा जिले से भी ब्राह्मण समाज के सदस्य बैठक में पहुंचेंगे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही समाज की एकता, धर्म-संस्कृति के संरक्षण, ब्राह्मण समाज के अधिकारों, अन्याय के मुद्दों और युवा शक्ति की सहभागिता पर चर्चा होगी।
बैठक की अध्यक्षता म.प्र. परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया करेंगे। अध्यक्ष अनूप शुक्ला और संरक्षक राकेश चतुर्वेदी भी मौजूद रहेंगे।

