jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न परशुराम सेना सदस्य आज भोपाल जाएंगे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते दो गिरफ्तार खेती-किसानी: सोयाबीन में रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टी... आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की, जयकारों से गूंज उठा महर्षि ज्ञानपीठ परिसर कारागार में जन्मे कान्हा, वासुदेव ने पहुंचाया गोकुल, बच्चों ने दिखाई कृष्ण की लीलाएं स्वामित्व अधिकार पंजीयन के लिए 10 पंचायतों में लगेंगे कैंप Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क... टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श...

बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते दो गिरफ्तार

हरदा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करताना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक से कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार कुप्पों में भरी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपए, जबकि बाइक सहित जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपए बताई गई है।

- Install Android App -

करताना चौकी पुलिस टीम ने हरदा-छीपानेर मुख्य मार्ग पर ग्राम पूरा तालाब के पास घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवारों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास कच्ची महुआ शराब मिली। पुलिस ने शराब के नमूने लेकर शेष शराब को सीलबंद कर जब्त कर लिया।

मामले में पुलिस ने उत्तम (55) पिता घनश्याम प्रजापत निवासी अन्नापुरा, हरदा और अखिलेश (36) पिता खिलावन सिंह मेषकर निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।