jhankar
ब्रेकिंग
परशुराम सेना सदस्य आज भोपाल जाएंगे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते दो गिरफ्तार खेती-किसानी: सोयाबीन में रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टी... आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की, जयकारों से गूंज उठा महर्षि ज्ञानपीठ परिसर कारागार में जन्मे कान्हा, वासुदेव ने पहुंचाया गोकुल, बच्चों ने दिखाई कृष्ण की लीलाएं स्वामित्व अधिकार पंजीयन के लिए 10 पंचायतों में लगेंगे कैंप Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क... टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान

कारागार में जन्मे कान्हा, वासुदेव ने पहुंचाया गोकुल, बच्चों ने दिखाई कृष्ण की लीलाएं

हरदा : सनफ्लावर इंदिरा मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। जन्माष्टमी पर विद्यार्थियों ने नाट्य और नृत्य प्रस्तुतियों से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर बाल लीलाओं तक के प्रसंग मंच पर उतारे।

कंस के कारागार में श्रीकृष्ण जन्म का दृश्य दिखाया गया। वासुदेव का उन्हें गोकुल ले जाना दिखाया गया। यमुना पार करते समय शेषनाग के भगवान की रक्षा करने का प्रसंग भी प्रस्तुत हुआ। दर्शकों का ध्यान इस मंचन पर टिका रहा।

- Install Android App -

विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की भक्ति और बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इसके बाद शिक्षक दिवस समारोह हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने कहा, शिक्षक दिवस केवल समारोह का दिन नहीं है।

यह गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। शिक्षक बच्चों को ज्ञान देते हैं, संस्कार देते हैं, भविष्य की दिशा तय करते हैं। विद्यार्थियों को गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव प्रतीक अग्रवाल, प्राचार्य सुनिता पांडे सहित स्टाफ मौजूद रहा। संचालन कक्षा 9वीं की छात्राओं चेतना गौर और अपेक्षा श्रीवास ने किया।