टिमरनी | टिमरनी के न्यू मार्केट क्षेत्र में शनिवार रात फॉगिंग मशीन में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मशीन से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
देखिए वीडियो में
लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग किस कारण से लगी, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग से मशीन को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है।

