jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न परशुराम सेना सदस्य आज भोपाल जाएंगे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते दो गिरफ्तार खेती-किसानी: सोयाबीन में रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टी... आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की, जयकारों से गूंज उठा महर्षि ज्ञानपीठ परिसर कारागार में जन्मे कान्हा, वासुदेव ने पहुंचाया गोकुल, बच्चों ने दिखाई कृष्ण की लीलाएं स्वामित्व अधिकार पंजीयन के लिए 10 पंचायतों में लगेंगे कैंप Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क... टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श...

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न

हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग गौर छात्रावास, हरदा में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में अखिल भारतीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी एवं प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और किसान हित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

- Install Android App -

अभ्यास वर्ग में तहसील स्तर से ऊपर जिला, संभाग एवं प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ जिला हरदा के प्रवक्ता राजनारायण गौर ने दी।