jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Khandwa News: खंडवा में मालगाड़ी के 05 डिब्बे पटरी से उतरे, कई राज्यों की ट्रेनें प्रभावित, बड़ा हादसा टला, अधिकारियों की लापरवाही

घटना के बाद भुसावल रेलवे मंडल से मरम्मत दल और तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंच गए | भुसावल रेलवे मंडल की टीम हादसे के कारणों की जांच करेगी मालगाड़ी बगैर इंजन के 200 मीटर तक दौड़ गई, इस कारण ओएचई पोल क्षतिग्रस्त –

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जंक्शन पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन आज मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये डिब्बे कैसे पटरी से उतर गए इसकी जानकारी अभी तक पता नहीं चली है | के नीचे एक बात सामने आ रही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई इसकी जांच होनी चाहिए इस घटना के बाद एक नंबर और 06 नंबर प्लेट लाइन पर यातायात बाधित हो गया. खंडवा से इटारसी रेल मार्ग और खंडवा से भुसावल मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हुआ है | इस घटना के बाद इटारसी से खंडवा की ओर आ रही ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया, वही भुसावल मुंबई मार्ग की ट्रेन भी स्टेशन सहित अन्य रेल मार्गों पर रोकना पड़ा,खंडवा में यह घटना मंगलवार सुबह 7.30 बजे मालगाड़ी बिना इंजन के ही 200 मीटर तक दौड़ गई। मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) पोल टूट गया है। इस घटना के बाद भुसावल मंडल के अधिकारी भी खंडवा की ओर रवाना हो गए और जीआरपीआरपीएफ और रेलवे के इंजीनियरों ने मोर्चा संभाल लिया था बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक को ठीक होने में 12 घंटे का समय लग सकता है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –