jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Khandwa News: खंडवा पुलिस ने पांच बदमाशो से 12 बोर की 5 बंदूके सहित कारतूस किए जब्त, पूरी खबर देखे कौन है ये बदमाश !

खंडवा : थाना मोघटरोड पुलिस ने सोमवार को 05 आरोपियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की एवं जिले में 153 वाहन चालको के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्ग दर्शन मे जिला खंडवा मे प्रतिदिन वारंटियों की धर पकड़ की जा रही है।

जिसके तहत जिले मे 01 स्थाई वारंट, 37 जमानती वॉरन्ट, 64 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग अलग न्यायालय के तामील किये गए।
थाना मोघट रोड मे 1. आरोपी गणेश पिता भजनिया पारधी निवासी धावडी उम्र 36 साल रोशनी थाना खालवा के कब्जे से एक 12 बोर बंदूक एक नाल की व 2 जिन्दा कारतूस कीमती 30400 रुपये की जब्त की गई।2.आरोपी कृष्णा उर्फ रमन सिंसोधिया पिता नरसिंग सिसोधिया उम्र 29 साल निवासी रजुर थाना हरसूद खंडवा के कब्जे से एक 12 बोर बंदूक एक नाल की व 2 जिन्दा कारतूस कीमती 25400 रुपये की जब्त की गई। 3.आरोपी अरविन्द पारधि पिता रामराज पारधी उम्र 38 साल निवासी भीलखेडी के कब्जे से एक 12 बोर बंदूक एक नाल की व 2 जिन्दा कारतूस कीमती 25400 रुपये की जब्त की गई। 4.आरोपी विष्णु पिता भजनसिंह पारदी उम्र 48 साल निवासी धावडी चौकी रोशनी के कब्जे से एक 12 बोर बंदूक एक नाल की व 2 जिन्दा कारतूस कीमती 30400 रुपये की जब्त की गई। 5.आरोपी युवराज उर्फ पोनेलाल पिता रामराणा पारधी उम्र 30 साल निवासी भीलखेडी सराय के कब्जे से एक 12 बोर बंदूक एक नाल की व 2 जिन्दा कारतूस कीमती करीबन 30400 रुपये की जब्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपीगणो के विरुद्ध धारा 25(1-बी) (ए), 25(1-एए) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

153 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 66800/-रुपये वसूल –

- Install Android App -

थाना प्रभारी यातायात सौरभ कुशवाह के नेत्रत्व मे कार्यवाही की गई, जिस के पालन में लगातार दिनांक 19.05.24 को थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात स्टाफ एवं कंट्रोल रूम रिजर्व फोर्स व्दारा बस स्टेंड से शुरू होकर रेल्वे स्टेशन, बॉम्बे बाजार, केवलराम चौराहा, घंटा घर, नगर निगम से जलेबी चौक तक अवैध रूप से पार्किंग किए वाहनों एवं ठेलों के विरुद्ध तथा अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं रोड मे रखा सामान जप्त किया गया है। जिले मे यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 153 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 66800/-रुपये वसूल किए गए है। साथ ही उप पुलिस अधीक्षक यातायात खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है अन्यथा एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी एवं वाहन जप्त किए जाएंगे।

15 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही –

जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 19.05.24 को कुल 15 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 107,116 (3) जा.फौ. के तहत 12 प्रकरण 12 अनावेदकों के विरुद्ध, 151 जा. फौ. के तहत 01 प्रकरण 03 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।