jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

खातेगांव : मन्दिर परिसर में लगा 25 साल पुराना चंदन का पेड़ काट ले गए चोर, ग्रामीणों में आक्रोश

अनिल उपाध्याय, खातेगांव : खातेगांव तहसील के ग्राम तिकवाड़ा के मंदिर परिसर में लगा करीब 25 साल पुराना चंदन का पेड़ गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात अज्ञात बदमाश काट ले गए। शुक्रवार सुबह जब इसकी जानकारी लगी तो मन्दिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चंदन के पेड़ की इस तरह हुई चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है।

तिकवाड़ा के धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि बीच गांव में मंदिर परिसर है। जिसमें शिव लिंग और हनुमान जी की प्रतिमाएं अलग-अलग मंदिरों में स्थापित हैं। करीब 25 साल पहले मन्दिर के पुजारी ने यहां चंदन का पेड़ लगाया था। गुरुवार देर रात अज्ञात लोग करीब 10-15 फिट लंबा तने का सबसे मोटा हिस्सा काट कर ले गए। जमीन से करीब एक फिट ऊपर से इसे काटा गया। ऊपरी शाखाओं को काटकर यहीं छोड़ दिया गया। मंदिर में ग्रामीणों की बड़ी आस्था है। ऐसे में मंदिर परिसर से हुई चंदन के पेड़ की चोरी से ग्रामीण नाराज और आक्रोशित हैं।  उधर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

- Install Android App -

Ladli Behna Awas Yojana: केवल 6 लाख लाड़ली बहनों को मिलेगा घर, बाकी नाम हटाए जाएंगे