jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

खातेगांव : पुलिस की विवेचना पर लगाया प्रश्नन चिन्ह, सड़क दुर्घटना में हुई मौत को बताया हृदय घात

खातेगांव। रविवार को माली समाज के लोग बड़ी संख्या में कांटाफोड़ थाने पहुंचे जहां उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देते हुए सड़क दुर्घटना में हुई मौत की विवेचना पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए मौत को हृदय घात बताने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपराध पंजीबद करने की मांग की।

- Install Android App -

बड़ी संख्या में काटाफोड थाने पहुंचे माली समाज के लोगों ने आवेदन में पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे वार्ड नंबर 5 मे रहने वाले संतोष पिता मोतीलाल बिंजवा को एक कार ने टक्कर मारी थी। जिसके चलते संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था स्थानीय लोगों की मदद से घायल संतोष को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ लेकर पहुंचे जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज के लिए खातेगांव सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। जहां मौजूद डॉक्टरो ने घायल संतोष का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

समाजजन का कहना है कि परिजनों ने घटना की सूचना थाना कांटाफोड़ में दी थी, लेकिन दर्ज एफआईआर में गलती करते हुए मौत का कारण “सीने में दर्द” लिखा गया, जबकि परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत्यु स्पष्ट रूप से सड़क दुर्घटना के कारण हुई है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए माली समाज के लोगों ने कांटाफोड़ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर में तथ्यात्मक सुधार की मांग की है। समाजजनों का कहना है कि सही जानकारी दर्ज होना आवश्यक है, ताकि आगे की जांच और कार्रवाई निष्पक्ष रूप से हो सके।