खातेगांव। नगर परिषद नेमावर के समस्त सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खातेगाँव प्रवीण प्रजापति तहसीलदार अवधेश यादव सीएमओ आनंदीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों में उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन कार्यो का बहिष्कार पर चले जाएंगे।
सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि पिछले 8 वर्षों से नियमित कार्य करने के बावजूद कुछ कर्मचारियों का रिकॉर्ड खराब दिखाकर वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना जांच के की गई है।
-कर्मचारियों के ट्रांसफर और फटरौड़ के कार्य में भी बिना कारण रोके जा रहे हैं।
-नगर परिषद द्वारा घटाया गया एक दरोगा पद भी सभी सफाई कर्मियों के लिए असहमति का विषय बताया गया है।
-कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाने में कठिनाई हो रही है।
-उन्होंने मांग की है कि प्रत्येक माह की 1 से 10 तारीख तक वेतन का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए।
-इसके अलावा कर्मचारियों ने कहा कि ई.पी.एफ. एवं ई.एस.आई. का भुगतान कई माह से लंबित है, जिसे शीघ्र जारी किया जाए।
सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन से 7 दिनों में सभी मांगें पूरी करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर नगर परिषद नेमावर के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रति मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेमावर एवं थाना प्रभारी नेमावर खातेगांव तहसीलदार को भी सौंपी गई।

