jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

मिनी ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कसरावद थाना क्षेत्र में खरगोन-इंदौर मार्ग स्थित बालसमुद में पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह एक मिनी ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिनी ट्रक में सवार सात लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह 6.30 बजे हुआ। मिनी ट्रक चालक दिनेश पुत्र चेतराम भालसे (42), निवासी जीरभार, धरमपुरी जिला धार, पोल्ट्री फार्म से खाद लेकर अपने गांव लौट रहा था। वहीं, सामने से आ रही पिकअप वाहन इंदौर की ओर जा रही थी, जिसमें हरि सब्जियां और टमाटर लदे थे। इस दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण सैफुद्दीन खान और सदर जावेद खान ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर कड़ी मशक्कत से दोनों चालकों के शवों को बाहर निकाला।

- Install Android App -

सूचना पर कसरावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शवों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ठंड की वजह से दृश्यता कम थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर उस समय धुंध और हल्की ठंड की वजह से दृश्यता कम थी। इसी दौरान दोनों वाहन तेज गति से एक-दूसरे की ओर बढ़ रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के इस हिस्से पर आए दिन वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है, लेकिन हादसा रोकने के लिए न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही चेतावनी संकेत। यही लापरवाही आज दो परिवारों के लिए काल बन गई।